Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 6, 2024

महाकाल की भक्ति: चंद्रमौलेश्वर की निकली पालकी यात्रा, भ्रमण कर वीरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण शिवमंदिर पहुंचे

 महाकाल की भक्ति: 

चंद्रमौलेश्वर की निकली पालकी यात्रा,

भ्रमण कर वीरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण शिवमंदिर पहुंचे 

खैरागढ़. शहर में भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर स्वरूप ने धूमधाम से नगर का भ्रमण किया। स्वयंसेवी संस्था श्रीराम गौ सेवा समिति, बोलबम कांवड यात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा में पूरा शहर भक्ति में लीन हो गया। यात्रा दोपहर 1 बजे से श्रीराम गौ सेवा केन्द्र किल्लापारा से प्रांरभ हुई जो नगर भ्रमण कर वीरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण शिवमंदिर पहुंची

ढोल की धुन में शिव तांडव, भूत-प्रेत भी शामिल हुए

यात्रा अस्पताल चौक, जय स्तंभ चौक, नया बस स्टेंड, शिव मंदिर रोड से वीरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां आयोजित महाआरती में सैकड़ों भक्तों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वहां महाप्रसादी का वितरण कर पालकी यात्रा का समापन किया। शहर में निकली चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा में अखाड़ा, झांझ, मंजीरा, ढोल, शिव लीला, बाबा की सवारी, गायक भजन कीर्तन शामिल रहा। इस दौरान अखाड़ा सदस्यों ने अखाडे़ के विभिन्न व्यायामों का प्रदर्शन कर शहर के विभिन्न चौक चौराहो में जमकर तालिया बटोरी। पालकी यात्रा में शामिल भगवान शंकर स्वरूप, काली स्वरूप, राक्षस, भूतप्रेत सहित शिव सेना का भी लोगो ने जगह जगह स्वागत किया।

शिव तांडव, भूत-प्रेत भी शामिल हुए

अखाडे़ के साथ शिव तांडव का हुआ प्रदर्शन

बाबा की आरती के बाद चंद्रमौलेश्वर बाबा की पालकी यात्रा श्रीराम गौ सेवा केंद्र श्रीराम चौक किल्लापारा से निकली। हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महामाया मंदिर होते हुए शीतला मंदिर में नारियल भेंट कर यात्रा आगे बढ़ी।

मुख्य मार्ग होते हुए यात्रा बम्लेश्वरी मंदिर में नारियल भेंटकर राजीव चौक होते हुए गोलबाजार से बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार कुम्हारपारा, बरेठपारा, बाके बिहारी मंदिर में हरिहर मिलन, पूजा अर्चना के बाद यात्रा रियासत कालीन दंतेश्वरी मंदिर में शिव से शक्ति का मिलन के लिए पहुंची।पालकी यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ की जगह जगह नगरवासियों ने पूजा अर्चना की। यात्रा में शामिल 12 फीट के शिव प्रतिमा भी पालकी यात्रा में आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान लोगो को पार्थिव शिवलिंग के दर्शन भी हुए। पालकी यात्रा में श्रीराम गौ सेवा समिति, बोल बम कावड़ यात्रा समिति, नगरवासी़, महाकाल मंदिर सिंघोला, महाकाल सेना राजनांदगांव, अखाड़ा, संगीतकारों की टीम डीजे की धुन में शिव तांडव के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए।

सीएनआई  न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad