प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया शनि महोत्सव
रिपोर्टर अजय नेताम
तिल्दा नेवरा :- रविवार हरेली अमावस्या 4 अगस्त को प्राचीन शनिदेव मंदिर गांधी चौक नेवरा में बड़े ही धूमधाम हर्षो उल्लास पूर्ण मनाया गया शनि महोत्सव । इस शुभ अवसर पर भगवान शनि महाराज के मंदिर में पूरे दिन भक्तों का आवागमन लगा हुआ था वहीं शनि महाराज के महोत्सव के अवसर पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया था भंडारा संध्या 5:00 से रात्रि 11:00 तक आरंभ था जिसमें सभी भक्तों ने भगवान के दर्शन के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया बाबा के महोत्सव में संध्या समय तिल्दा के महेश केशरवानी मित्र मंडल द्वारा शनि भजनों की अमृत वर्षा की गई भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाने प्रसन्न करने के लिए सभी देवी देवताओं के भजन किए गए साथ ही रात्रि में भगवान शनि महाराज के महाआरती ढोल नगाड़ा शंख की धुन से आरंभ की गई जिसमें नगर के सभी भक्तो ने पहुंचकर भगवान के दिव्य आरती के दर्शन किए


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.