Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 27, 2024

सर्व यादव युवा समाज छुरा नगर के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 भूपेन्द्र सिन्हा 


सर्व यादव युवा समाज छुरा नगर के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।



गरियाबंद /छुरा :- सर्व यादव युवा समाज छुरा नगर के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। कार्यकम के पूर्व नगर के देवी देवताओं का पूजन कर जन्माष्टमी का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। ततपश्चात यादव समाज के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों एवं समाजिक बंधुओं का सम्मान किया गया ।



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन समेत रामायण कार्यकम हुआ। जिसमे कमाता प्रसाद जय गुरुदेव संकीर्तन कूड़ेरादार (छुरा), नेमिचंद यादव म्यूजिक ग्रुप भजन संध्या छुरा, स्वरांजलि मानस जगराता परिवार अर्जुन्दा रामायण मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमे नगर एवं गांव के हजारों की संख्या में श्रोतागण भजन और रामायण का रसपान किया। श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखकर रात्रि 12 बजे ही मृदंग-भेरी और शंखनाद एवं 56 भोग के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


नंदलाल को झूला-झुलाने के बाद भक्तो ने अपना उपवास तोड़ा पर्व को लेकर श्रीकृष्ण भक्तो में उत्साह देखने  को मिला ।

नगर के सभी लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि के लिये विशेष पूजा किये। सर्व यादव युवा समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भंडारा प्रसादी रखा गया, जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु भक्त एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किए।


उक्त कार्यक्रम में सर्व यादव युवा समाज के सलाहकार हरिश यादव, झामन यादव, देव यदु, महेंद्र यादव, रोहित यादव अध्यक्ष लोकेश यादव, उपाध्यक्ष संतराम यादव, सचिव दिवस यदु सह सचिव मिथलेश यदु, कोषाध्यक्ष परशु यादव, संजीव यदु मीडिया प्रभारी एवं सर्व यादव समाज के प्रमुखगण राजू यादव, देवनारायण यादव, विनोद यादव, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, भविश यादव, अंगेश्वर यादव, कयाराम यादव, नेमीचंद यादव, रामाधार यादव आदि सामाजिक प्रमुख के साथ साथ सर्व यादव युवा समाज के सभी युवा हेमन्त यादव, मनीष यादव, रूपेश यादव, डोमस यादव, कौशल यादव, लक्ष्मण यादव, नरोत्तम यादव, जय यादव, जातीन यादव, विनोद यादव, धर्मेंद्र यादव, सोनू यादव, उमेश यदु, ऐश्वर्य,यशवंत,मेघराज, संतोष, अक्कू, पोखराज, गिरीश, गौरव, जागेश्वर,आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad