विश्व चैपियनशिप खिलाड़ी वसुंधरा विधानसभा अध्यक्ष से मिली
(सोन कुमार सिन्हा)
राजनादगांव:-
वर्ष 2024 अक्टूबर में होने वाले ग्रीस यूरोप में वर्ल्ड जुजित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की होनहार खिलाड़ी कुमारी वसुंधरा सिंह का चयन होने पर खास पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से रायपुर निज निवास पर आज जिजित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा महासचिव व कोच अजय राणा व राजनांदगांव जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी के मार्गदर्शन में कुमारी वसुंधरा ने पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट मुलाकात कर सारगर्भित चर्चा की साथ ही भविष्य की अपनी कार्यप्रणाली के विषय मे होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की डा रमन सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु खिलाड़ी वसुंधरा को शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की,साथ ही कहाँ की प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है और कहा उन्हे विश्वास है कि जरूर आप भारत का नाम रोशन करेंगे और भारत के लिए मेडल लेकर आएगे जो छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राजनांदगांव डोंगरगढ़ का मान बढ़ाने में सहायक होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.