रक्षाबंधन पर गुलजार हुआ बाजार,
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर - 19 अगस्त सोमवार को रक्षा बंधन का पावन त्यौहार पूरा देश मनाएगा । इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर बांधकर उनकी खुशीहाली की कामना करती है।
इस बार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बाजार में विशेष रौनक दिखी ,बहनें अपने भाई के लिए सुंदर एवं आकर्षक राखी खरीदने में व्यस्त दिखी।बच्चों में लाईटिंग वाली और कार्टून वाली राखी के प्रति आकर्षण दिखा।
मर्चैन्ट एसोसिएशन गोलबाजार के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया की महिलाओं द्वारा राजस्थानी राखी,रूद्राक्ष राखी,फेंसी राखी,के अलावा अपनी पसंद की राखी खरीदी जा रही हैं ।
सोने चांदी की दुकानों में भी राखी खरीदारों की भीड़ दिखी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.