Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 21, 2024

विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेले में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर मॉडलों के जरिए प्रदर्शित की भविष्य की झलक ब्लॉक के 35 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का किया प्रदर्शन

 विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेले में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर




मॉडलों के जरिए प्रदर्शित की भविष्य की झलक


ब्लॉक के 35 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का किया प्रदर्शन



पिथौरा / शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में विकास खंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के अंतर्गत पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका,प्रश्न मंच का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया था 




जिसका मुख्य विषय सतत विज्ञान के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रखा गया था जिसके अंतर्गत सात उपकथानक विषय रखा गया था जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टेक्नोलॉजी पर आधारित चलित एवं स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए तथा तथा हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों ने नवाचार मॉडलों को प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सब विज्ञान की दुनिया में रहते हैं और विज्ञान में रुचि हमारी सकारात्मक सोच को दर्शाता है उन्होंने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, उन्होंने प्रस्तुत मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से क्रॉस क्वेश्चन जैसे जैविक खाद, प्रतिरोध, एलडीआर आदि के बारे में पूछा तथा उनका उत्साह बढ़ाते हुए उसकी व्याख्या भी की । इस विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेले में ब्लॉक के 35 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें पिथौरा ब्लाक  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राम दर्शन पब्लिक स्कूल जघोरा, पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय, शासकीय कन्या मिडिल अंग्रेजी विद्यालय, अंजलि विद्यालय, गोपालपुर हायर सेकंडरी विद्यालय के बच्चे प्रभारी शिक्षक प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों का चयन 26 सितंबर को होने वाले जिला स्तर विज्ञान मिले महासमुंद के लिए किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संचालक युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से देवनारायण जांगड़े सहायक परियोजना समन्वयक जिला महासमुंद, अनूप अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, गोपाल शर्मा अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच, सुरेंद्र सलूजा, नरेश पटेल बीआरसी, खगेश्वर डडसेना संकुल समन्वयक, कन्या विद्यालय से आशा राम बरिहा प्राचार्य, दिलीप साहू ,अमर सिंह पटेल, गुणमानी साहू, प्रकाश कुमार साहू, विजय सिन्हा , केशव निषाद, श्रीमती विजय लक्ष्मी पटेल, राम दर्शन विद्यालय से रमाकांत ध्रुवंशी, गोपालपुर विद्यालय से नितिन साहू भागवत डडसेना , कन्या मिडिल विद्यालय  से पुष्पलता चौधरी, पत्रकार राजा बाबू उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad