Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 1, 2024

आरोपियों के कब्जे से 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,00,000 रुपयें (बारह लाख) की गांजा जप्त।

 आरोपियों के कब्जे से 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,00,000 रुपयें (बारह लाख) की गांजा जप्त।





कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के महेन्द्रा बोलेरो कार में ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। पुलिस की टीम के द्वारा महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से  एक सफेद के महेन्द्रा बोलेरो कार क्रमांक MP 40 BE 0214 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जो नाके में पुलिस टीम को चेकिंग करते देख वाहन को खडा कर जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पकडा गया।*वाहन में 04 व्यक्ति सवार मिला जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) रामनिवास मीना पिता हरिनारायण मीना उम्र 33 साल सकिन पीपल्या पोस्ट गावरी थाना राघवगढ़ जिला गुना मध्यप्रदेश (02) शिवकुमार मीना पिता आशाराम मीना उम्र 23 साल साकिन भानपुरा पोस्ट कोन्याकला थाना चाचैड़ जिला गुना मध्यप्रदेश (03) विजय सिंह मीना पिता देवलाल मीना उम्र 54 साल साकिन कुंभराज इंद्रागांधी वार्ड नंबर 15 थाना कुंबराज जिला गुना मध्यप्रदेश (04)  प्रिया शरण शर्मा पिता प्रकाशवद्र शर्मा उम्र 49 साल साकिन कुंभराज वार्ड नंबर 11 थाना कुंभराज जिला गुना मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना एवं पुलिस की टीम को देख कर भागने कारण पूछे जाने पर वाहन में गांजा होना बताया। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट में प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में प्लास्टिक बोरियों में कुल 80 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 80 किलो ग्राम गांजा कीमती 1200000 रूपये एवं महेन्द्रा बोलेरो वाहन कीमती 400000 रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती 21500 रूपये एवं नगदी रकम 3500 कुल जुमला कीमती 16,25,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad