Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 11, 2024

प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य भेंटकर मुलात किया। मुख्यमंत्री जी ने समाज के सभी मांगो पर सकारात्मक पहल के ठोस आश्वासन दिये।

 प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल ने  राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य भेंटकर मुलात किया।



  मुख्यमंत्री जी ने समाज के सभी मांगो पर सकारात्मक पहल के  ठोस आश्वासन दिये।


रायपुर छत्तीसगढ। कल  दिनांक 10 सितंबर 2024 को लंबी प्रतीक्षा के बाद सायं 6,10 बजे से 6,45 बजे के मध्य 35 मिनट तक सामाजिक हितार्थ विभिन्न महत्वपूर्ण मांगो को लेकर प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी जी के कुशल नेतृत्व मे राज्य के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री ‌विष्णु देव साय जी से राजधानी स्थित उनके निवास में गुलाब की पंखुड़ी भेंट कर सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर समाज के युवा भाजपा नेता श्री पुष्पेंद्र दास महंत ने मुख्यमंत्री जी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। तत्पश्चात समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के सभी महत्वपूर्ण मांगों पर मुख्यमंत्री जी से प्रदीर्घ चर्चा कर तत्संबंधी मांग पत्र सौंपा। जिसमें प्रमुख मांग है:- राज्य के पनिका जाति को दिनांक 8 दिसंबर 1971 के पूर्व की भांति अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में बहाल करने विधानसभा में शासकीय संकल्प प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया जावे। प्रदेश की कुल आबादी में तीसरे स्थान पर रहने वाला मानिकपुरी पनिका समाज के  किन्हीं 2 होनहार 

सुयोग्य व्यक्तित्वों को शासनाधीन किसी निगम,मंडल अथवा आयोग में उचित स्थान दिया जावे। तथा अटल नगर नया  रायपुर में सामाजिक हितार्थ कार्यों के वास्ते मानिकपुरी पनिका समाज के नाम किसी उपयुक्त स्थान व क्षेत्र में 10 डिसमिल शासकीय भूमि आवंटित किया जावे। इसी तरह रायपुर स्थित कचना में अवस्थित कबीर आश्रम के लिए निर्धारित आरक्षित भूमि के विवादित प्रकरण को समाप्त करने के उचित निर्देश जिला प्रशासन को देते हुए उक्त भूमि को महानगर संगठन रायपुर के पक्ष में निराकृत किए जावे।आदि। यह भी उल्लेख है कि,माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी प्रदेश के ऐसे पहले सहृदयशील मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने मानिकपुरी पनिका समाज के सभी मांग पत्रों को सविस्तार से पढ़ते हुए उस पर सकारात्मक पहल के ठोस आश्वासन दिये हैं। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ, ललित कुमार मानिकपुरी जी ने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर अपना आभार व्यक्त किया। 

ज्ञातव्य हो कि,उक्त भेंट वार्ता में प्रमुख रूप से शामिल हुए पदाधिकारियो में नव नियुक्त लोकप्रिय युवा अधिवक्ता एवं उर्जावान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र महंत पुलालीकला,पाली, प्रदेश महासचिव श्री पितांबर दास महंत,एवं भाजयुमो के जिला मिडिया प्रभारी रायगढ़,श्री संत दास महंत वरिष्ठ समाजसेवी तेलीकोट,खरसिया,श्रीमती हिरमनिया मानिकपुरी,महिला नेत्री भाजपा प्रेमनगर वि,स,क्षेत्र  व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छ,ग,एवम श्री पुष्पेंद्र दास महंत प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छ,ग, तथा भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,श्री लक्ष्मी दास महंत जिला अध्यक्ष बिलासपुर,धनिया सीपत,श्री प्रेम दास मानिकपुरी अध्यक्ष महानगर रायपुर,श्री मोहन दास मानिकपुरी संगठन प्रभारी,महानगर रायपुर,श्री संजय दास मानिकपुरी प्रदेश कोषाध्यक्ष न्यू,पंचशील नगर रायपुर के साथ विधानसभा क्षेत्र खरसिया के पूर्व लोकप्रिय भाजपा युवा प्रत्याशी रहे श्री महेश साहू जी थे।जिनकी भेंट वार्ता में सामाजिक हितार्थ मांगों पर पूर्ण समर्थन के साथ उल्लेखनीय एवं अविस्मरणीय योगदान रहा है।

साभार :-प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़।


सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad