सीएनआई न्यूज अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया गया
..पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन को बड़े ही शान वो शौकत के साथ मनाया गया ,जश्न सुबह जौहर की नमाज के बाद से ही शुरू हो गया था युवाओं एवं बच्चों के द्वारा घरों एवं मोहल्लों को सजाया गया, एवं मस्जिदों में भी विशेष नमाज अदा की गई सुन्नी मुस्लिम जमात के मुखिया नसीर हुसैन के नेतृत्व में हाथिजन बड़ी मस्जिद से जुलूस की शक्ल में निकलकर हाथीजन चोक होते हुए हाथीजन गाम पहुंचे जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया एवं शरबत और मिठाइयां बांटकर पैगंबर साहब को याद करते हुए नाते पढ़ी गई एक दूसरे से ईद मिलादुन्नबी की खुशियां बांटते हुए गले मिले और एक विशाल जुलूस निकाला फिर फाथिया खानी करने के बाद देश और प्रदेश की खुशहाली एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई व जुलूस का समापन किया गया मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस इंस्पेक्टर आर ए जादव अपने लस्कर के साथ ईद मिलाद जश्न को शांतिपूर्ण तरीके से समापन कराया। जुलूस का नेतृत्व निजाम मिया,सलीम मिया, रजाब मिया,नसीर मिया और एडवोकेट हमीद भाई ने किया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.