Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 22, 2024

नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा पत्रकारों से हुए रूबरू

 नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा पत्रकारों से हुए रूबरू

 



कवर्धा, 21 सितम्बर 2024। कबीरधाम जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा (आईएएस 2016) आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरु हुए।  उन्होंने कबीरधाम जिले में विकास की प्राथमिकताओं और मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य समस्याओं का समाधान मीडिया कर्मियों और जनता के सहयोग से किया जाएगा।

नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर निराकरण के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा और आम जनता को शासन द्वारा दी जा रही सेवाओं की सुविधा मिले यह सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए भी कार्य किए जाएगें, शिक्षकों के बेहतर कार्य को प्रेरित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब डड़सेना,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

CNI NEWS  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad