जिला सिवनी मध्यप्रदेश
ग्राम पंचायत नवेगांव के ग्राम झनझगी में कुक्कुट पालन प्रशिक्षण संपन्न
सी एन आई न्यूज सिवनी आज दिनांक 22/09/2024 को सुगुना फूड्स एवं बेसिक्स के द्वारा सुगुना फूड्स के सिवनी सर्किल अंतर्गत जिला बालाघाट के कटंगी तहसील के ग्राम पंचायत नवेगांव के ग्राम झनझगी में कुक्कुट पालन प्रशिक्षण अंतर्गत ब्रायलर फ़ार्म की स्थापना और संचालन में कार्य आवश्यकताऐं तथा जलवायु परिवर्तन से ब्रायलर फ़ार्म पर प्रभाव तथा उन प्रभावो के स्थानीय स्तर पर निराकरण पर ब्रायलर फ़ार्म संचालकों से चर्चा कर समाधान के उपाय बताए गए। साथ ही, ब्रायलर उद्योग पर आपसी समझौता, बजट, वित्तीय साक्षरता पर उपस्थित जनसमूह को समझाया गया।
उक्त प्रशिक्षण में सुगुना फूड्स के सिवनी से विकास खंड प्रबंधक श्री दीपक कुमार बिसेन, लेखापाल श्री राजकुमार शाहा , बेसिक्स की कन्सलटेंट सुश्री शशि सिंह एवं प्रशिक्षक के रूप में डॉ0 मनीष कुमार शेन्डे उपस्थित रहे। क्लस्टर ग्राम झनझगी में ब्रायलर फ़ार्म संचालन से संबंधित म0प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.