ग्राम तिलकडीह के पालक स्कूली बच्चों की शिक्षा में दे रहे हैं सहयोग
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर......शासकीय प्राथमिक शाला तिलकडीह 52 बच्चों से भरा पूरा समृद्ध व उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालय के रूप में जाना जाता है ।यहां अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर व आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र से है।यहां पर राज्यपाल पुरस्कार से प्राप्त शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम 2012 से कार्यरत हैं,ये समुदाय के बीच बहुत अच्छी पकड़ रखते हैं।
समय समय पर समुदाय को विद्यालय में आमंत्रित कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित करते रहते हैं ताकि समुदाय व विद्यालय के बीच परस्पर संबंध बना रहे।।समुदाय से ही श्रीमती अमरीका बाई पोर्ते कक्षा बारहवीं तक पढ़ी लिखी है,व पालक -शिक्षक बैठक में विद्यालय में आते रहती है।शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम को प्रेरणा मानते हुए संवाददाता को बताया कि श्याम सर के अथक मेहनत व लगन को देखते हुए घर में रहकर आसपास के 10-12 बच्चों को पढ़ना लिखना सिखातीं है।घर में खाली समय में आस पास के छोटे बच्चों को स्थानीय वस्तुओं से खेल खेल में नियमित पढ़ाना शुरू किया है।शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम का मानना है कि FLN के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समुदाय व पालकों में जन जागृति अभियान चलाना जरुरी है।शिक्षक जागरुक माताओं से बातचीत कर उन्हें आसपास के बच्चों को समय निकाल कर पढ़ाने हेतु अनुरोध करते हैं।श्याम सर से प्रेरणा लेते हुए अमरीका बाई आसपास के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का कार्य कर रही है,जो एक गृहिणी होने के नाते एक नयी पहल है।इस नेक कार्य के लिए शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम ने उनके घर जाकर श्रीफल साड़ी व बच्चों के द्वारा फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.