राजनांदगांव
डोंगरगांव करियाटोला नहर नाली के पास घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही
अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के जुर्म मे धनराम पटेल को किया गया गिरफ्तार
आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी के पास से कुल 38 नग पौवा देशी प्लेन शराब (युनिक) कीमती 3420/- रूपये को किया गया जप्त
थाना डोंगरगांव – दिनांक 21.09.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगांव, श्री दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव ,निरीक्षक श्री उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव क्षेत्रों मे जुआ , शराब , चोरी के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुये दिनांक 21.09.2024 को थाना डोंगरगांव पुलिस को धनराम पटेल नामक व्यक्ति के द्वारा करियाटोला रोड नहर नाली के पास शराब बिक्री करने की मुखबीर से सुचना प्राप्त होने पर सूचना के आधार पर थाना डोंगरगांव मे पुलिस टीम मौके पर पहूंच कर घेराबंदी की तैयारी कर रेडकार्यवाही किया रेड कार्यवाही मे आरोपी धनराम पटेल पिता सियाराम पटेल , उम्र – 45 साल, पता – वार्ड नं0 15 शिक्षक कालोनी , डोंगरगांव , जिला राजनांदगांव, छ0ग0, को शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा एवं धनराम पटेल के कब्जे से कुल 38 पौवा देशी प्लेन (युनिक)शराब कीमती 3420/- रूपये को आबकारी एक्ट की धारा – 34(2) के तहत जप्त कर आरोपी को मौके पर ही गिर0 की सूचना देकर गिर0 किया गया है । आरोपी का जुर्म अजमानतीय है । दिनांक 22.09.24 को मान0 न्यायालय ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया जायेगा । थाना डोंगरगांव पुलिस की कार्यवाही आगे जारी रहेगी
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.