Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 29, 2024

सट्टा पट्टी लिखने वाला आरोपी सटोरिया जेल दाखिल

 सट्टा पट्टी लिखने वाला आरोपी सटोरिया जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                              पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों , जुआ सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त असामाजिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस थाना भाटापारा ग्रामीण की पुलिस टीम द्वारा ग्राम राजाढार बायपास रोड में घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखने वाले एक आरोपी सटोरिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से सट्टा-पट्टी , पेन , केलकुलेटर , एक मोबाइल एवं नगदी रकम 7530 रूपये जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 479/2024 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की 2022 धारा 06 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया। भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपी - 


धनेश चतुर्वेदी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम आलेसुर (राजाढार) थाना - भाटापारा ग्रामीण , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad