Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 16, 2024

नकली पुलिस बनकर भारी वाहनों से लूटपाट करने के पांच आरोपी जेल दाखिल

 नकली पुलिस बनकर भारी वाहनों से लूटपाट करने के पांच आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोरबा - नकली पुलिस बनकर देर रात्रि बायपास मार्ग पर भारी वाहनों से पैसा वसूली कर रहे एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी सहित पांच आरोपियों को कटघोरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कटघोरा थाना में गत दिवस 14 सितम्बर दिन शुक्रवार को प्रातः तीन से चार बजे के मध्य सूचना प्राप्त हुई कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अपने आपको टीआई व पुलिस बताकर उनके द्वारा भारी वाहन रोककर वसूली की जा रही है। कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी पिता शेखवत अंसारी उम्र 44 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की है कि ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीजे 6068 में रायपुर से चांवल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था। रात्रि के अंतिम पहर लगभग सवा तीन बजे ढेलवाडीह बायपास जब वो पहुंचे तो उसी वक्त एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजी 9852 जो सायरन बजाते हुये गाड़ी के पास आये। गाड़ी से पांच लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुये डराने धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे , गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद वो मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालते हुये गाड़ी के कागजात सही नही कहकर  मुझसे पैसे की मांग करने लगे। अगर पैसा नही दोगे तो जेल भेजने की बात करने लगे ,  उनके द्वारा उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिये , वे सभी एक दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे। हार्दिक अंसारी ने बताया कि वे लोग सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पकड़े गये पांचों आरोपियों के विरूद्ध धारा 126 (2) , 119 (2) , 310 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। कटघोरा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुये उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किये गये चार आरोपी एसईसीएल के अधिकारी व कर्मचारी हैं वहीं अन्य एक और आरोपी इस प्रकरण में शामिल होना पाया गया है।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


मुकेश केशरवानी पिता प्रदीप केशरवानी उम्र 36 वर्ष निवासी केरा रोड थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा , अभिषेक मीणा पिता रामप्रसाद मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान , विकास मीणा पिता स्वर्गीय सतीश मीणा उम्र 28 वर्ष निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर राजस्थान , दिलीप कुमार यादव पिता परदेशीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा और हरप्रसाद पटेल पिता स्वर्गीय संतोष पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकीमोंगरा कोरबा (छत्तीसगढ़ )।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad