शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराडोली में सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया।
पिथौरा। मिशन अपराजिता के तहत शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराडोली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ जिला इकाई महासमुंद के तत्वावधान में जिला प्रमुख वीरेंद्र डडसेना, हरिशंकर देवांगन के नेतृत्व में कोच श्रीजेता बाजपेई, वंशिका, प्रियंका साव, डिलेश्वरी साव, योगिता खूंटे, रचना साव के द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
जिसमे 136 बालिकाओं ने प्रशिक्षण का लाभ लिए प्रशिक्षण के तहत बेसिक सेल्फ डिफेंस, फाइटिंग, किक, पंच, ब्लॉक के अलावा विशेष रूप से उपस्थित शिहान वरुण पाण्डेय एवं रूखमणी रानू द्वारा आकस्मिक घटनाओं पर आधारित मौजूद पाठ्य सामग्रियों को हथियार बनाकर उन्हें सबक सिखाने के टिप्स दिए गए, उक्त शिविर को सफल बनाने में प्राचार्य जे जगत, ललित मिश्रा, जे जे प्रधान, समीर साहू सहित स्कूल स्टॉप का सहयोग सराहनीय रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.