Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 1, 2024

नगर देवकर की सानिया एवं शबा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीता अहम पदक, सीएम साय जी दोनो को किया सम्मानित

 नगर देवकर की सानिया एवं शबा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीता अहम पदक, सीएम साय जी दोनो को किया सम्मानित





रंजीत बंजारे CNI न्यूज़ बेमेतरा/देवकर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर देवकर की दो प्रतिभावान खिलाड़ी छात्राओं सानिया परवीन एवं शबा परवीन को राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर लौटने पर मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों के सम्मानित किया है। साथ ही सीएम के द्वारा दोनो बेटियो को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।जहाँ इस खास मुलाकात को जहां सीएम ऑफिस के द्वारा सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से शेयर भी किया गया है वही इस नगर की इन दोनो सगी बहनों को उनके उपलब्धियों के लिए नगरवासियों में काफी खुशी एवं हर्ष व्याप्त है। 


दरअसल दोनो खिलाड़ी छात्रा नगर देवकर के वार्ड-15 की निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ सुरक्षाकर्मी मोहम्मद लतीफ खान की बेटी है। जिन्होंने अपने खेल के प्रति अपनी लगन एवं कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु प्रतियोगिता 2024 में पहुँचकर बड़ी बेटी सानिया परवीन ने सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीता तो वही उनकी छोटी बेटी शबा परवीन ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर नगर व समाज सहित प्रदेशभर का गौरव बढ़ाया है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ी छात्राओ को उनके परिजनों, नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य समस्त लोगों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है। विदित हो कि नगर देवकर से पहली बार खिलाड़ी के रूप में दोनो छात्राओं का चयन हुआ था, वही इस मुकाम पर पहुंचने एवं सीएम साय जी से मुलाकात का सौभाग्य मिलने कारण नगर-क्षेत्र इसकी खूब चर्चा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad