Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 14, 2024

जुआ और नशे के शौक को पूरा करने की लूट

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

जुआ और नशे के शौक को पूरा करने की लूट





सी एन आई न्यूज सिवनी /बरघाट – दिनांक 12/09/2024 थाना बरघाट के ग्राम पिंडरईकलां मे अनाज व्यापारी से दिन दहाड़े हुई 2,80,000 रूपये की लूट के शातिर आरोपी गिरफ्तार दिनांक 05/09/2024 को सूचनकर्ता वीरसिंह पिता चैनसिंह गौतम उम्र 55 साल निवासी गोरखपुर थाना बरघाट के द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि 02 अज्ञात मोटर सायकल चालको द्वारा सूचनाकर्ता को बैंक से रूपये निकालकर बरघाट से गोरखपुर जाते समय रास्ते मे पिंडरईकलॉ के पास मेनरोड पर वीरसिंह की मोटर सायकिल को लात मारकर गिराकर वीरसिंह के सिर में हथोड़ी से चोट पहुंचाकर नगदी 2,80,000 रूपयो से भरा बैग लूटकर भाग गये है जिसकी रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 472/24 धारा 309 (6) बीएनएस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. डी. शर्मा के द्वारा लगातार मागदर्शन देकर कार्यवाही कराई गई जिसके तारत्मय में अनुविभाग स्तर पर टीम गठित की गई. थाना बरघाट एवं थाना अरी के पुलिस अधिकारियो की टीम ने लगातार मेहनत कर गोपनीय सूत्रो के माध्यम से जानकारी एकत्रित की घटना दिनांक 05/09/2024 को आरोपी राजा हरदहा निवासी बम्हनी थाना बम्हनी जिला मंडला एवं आरोपी मंजीत सिंह ठाकुर निवासी मुगधरा थाना बम्हनी जिला मंडला का घटना स्थल पर आने की पुष्टि हुई, आरोपियो के संबंध मे विस्तृत जानकारी एकत्र करके उक्त दोनो आरोपीयो को हिरासत में लिया गया। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी राजा हरदाह एवं मंजीतसिंह ठाकुर के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया, विधिवत गिरफ्तारी की गई विस्तृत विवेचना की जाकर न्यायालय पेश किया जायेगा।

आरोपियो ने जुॅंए में उडा दिये बाकी पैसे – आरोपियों के बताये अनुसार गठित टीम द्वारा थाना बम्हनी बंजर जिला मंडला एवं ग्राम पदमी थाना महाराजपुर में दबिश दी जाकर प्रकरण के आरोपियों की निशादेही पर लूट किये गये रूपयो में नगदी 1,35,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त टी. व्ही. एस. रेडान मोटर सायकिल 2 नग एंड्राइड फोन, 1 नग किपेड फोन, 1 नग हथोडी को बरामद किया गया। आरोपीगणो द्वारा शेष राशि नशे एवं जुये में उड़ा देना बताया गया।

घटना को अंजाम देने किया फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल – घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल की जांच करने पर गाडी मे नम्बर प्लेट एमपी. 34 एमएम.5142 फर्जी पाया गया है, जिसके संबंध मे अग्रिम विवेचना की जा रही है। उक्त मोटर सायकिल थाना कुंडम जिला जबलपुर से चोरी होना पाया गया है जिस पर आरोपीगणो द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर लूट की वारदात घठित करना बताये है।

नशे का शौक पूरा करने लूट की की घटना को दिया अंजाम – आरोपीगणो द्वारा पूछताछ में नशे का शौक श्पुरा करने के लिये लूट की घटना की वारदात करना बताये है तथा माह सितम्बर 2023 मे थाना लालबर्रा जिला बालाघाट क्षेत्र मे एवं माह मई 2024 मे थाना धनौरा जिला सिवनी में भी लूट की वारदात करना बताये है।

इस मामले में बरघाट के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के नेतृत्व में निरीक्षक मोहनीश बैस थाना प्रभारी बरघाट, निरीक्षक किशोर वामनकर थाना प्रभारी डूंडासिवनी, उपनिरीक्षक आशीष खोब्रागडे थाना प्रभारी अरी, उपनिरीक्षक फूंदुलाल उइके, उपनिरीक्षक श्रीचंद मरावी, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र उपाध्याय, सउनि सुबोध मालवीय, सउनि देवेन्द्र जयसवाल, प्र. आर. 486 जिनेन्द्र ठाकुर, प्र. आर. 469 संजय यादव, आर. 575 नेपेन्द्र चैधरी, आर. 370 उपेन्द्र नागभिरे, आर. 249 राजेन्द्र कटरे, आर. अजय बघेल, आर.679 दिनेश, आर. 521 हेंमत राहंगडाले, आर. 385 लकेश पटले, आर. 671 पारस तुरकर, आर.783 केशरीनंदन एडे का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad