नरसिंहपुर मध्यप्रदेश।
ग्राम पंचायत घर पिपरिया में संगीत मयं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा ग्राम पंचायत घर पिपरिया में संगीत मयं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री भैरव प्रसाद जी भाई नरेंद्र प्रसाद जी एवं सर्वेश कौरव ग्राम पंचायत सरपंच अजीत कौरव एवं समस्त खिचरौलिया परिवार और सभी ग्रामीण जनों की श्रद्धा
मयीसहमति से आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास श्री श्री 108 जगतगुरु कन्नौज पीठाधीश्वर श्री अतुलेशानंद जी महाराज उ प्र द्वारा किया जा रहा है कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर राजा परीक्षित के मोक्ष एवं भगवान के अनेक अवतारों की कथा का वर्णन किया जा रहा है श्री महाराज जी द्वारा बतलाया गया हमारा राष्ट्र राष्ट्र की संस्कृति हमारा हिंदू सनातन धर्म की रक्षा करने वाला व्यक्ति भगवान का सबसे बड़ा भक्त कहलाता है
जो व्यक्ति सनातन का विरोध करता है सनातन के विरोध करने वाले लोगों का साथ देता है वह कोई हो ऐसे व्यक्ति का त्याग कर देना चाहिए वर्तमान में छद्म वेश धारण करने वाले लोग समय-समय पर अपनी आवश्यकता अनुसार स्वार्थ पारायण होकर अपने देश अपने धर्म अपनी संस्कृति के साथ-साथ अपने देश एवं देश की संस्कृति के साथ छल करते रहते हैं राष्ट्र को शक्तिशाली बनाना सनातन धर्म की रक्षा करना भारत माता को परम वैभव की तक पहुंचाना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य हैं यही धर्म की रक्षा के अंतर्गत आता है
यही बात भगवान राम श्री कृष्णा ने लीला के माध्यम से हम ही सभी मानवों क सिखाया है कथा वाचन का समय 2:00 बजे से 5:00 बजे तक है संगीत में कथा श्रवण के लिए ग्रामीण आसपास की सभी मातृशक्ति सभी भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित हो रहा है उसी कड़ी में गाडरवारा की पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल समाज के वरिष्ठ नागरिक राव अजेद्रंसिह भानू कौरव पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रताप पटेल राम रतन कौरव ग्राम के सरपंच अजीत सिंह कौरव सहित अनेक लोग उपस्थित हुए






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.