Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 14, 2024

ब्राउन शुगर एवं नशे की गोलियां बेचने ग्राहक तलाशते आरोपी जेल दाखिल

 ब्राउन शुगर एवं नशे की गोलियां बेचने ग्राहक तलाशते आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - ब्राउन शुगर एवं नशे की गोलियां बेचने के लिये ग्राहक की तलाश करते आरोपी को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                         पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शांति भंग करने वाले असामाजिक  तत्वों , जुआ , शराब , सट्टा आदि अनैतिक कार्यों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस 12 सितम्बर को थाना भाटापारा शहर से निरीक्षक परिवेश तिवारी , सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह , आरक्षक उमेश वर्मा , विजय ठाकुर , दुर्गेश साहू , रामस्नेही केंवट एवं अनवर कुर्रे की पुलिस टीम द्वारा सिद्धबाबा रोड तरफ सुलभ शौचालय के सामने भाटापारा में घेराबंदी कर बाईक के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश करते हुये एक आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी से 27,750 रुपये कीमती मूल्य का 49 की संख्या में छोटे-छोटे पैकेट में बंधा ब्राउन शुगर एवं 220 रूपये कीमती मूल्य का 31 नग नाइट्रा टैबलेट (नशे की गोलियां) जप्त किया गया है। कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं नशे की गोलियां खपाने में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 439/2024 धारा 8(ग) , 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भाटापारा शहर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपी - 


भूपेंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण , जिला बलौदाबाजार भाटापारा छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad