Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 24, 2024

लोक व परलोक का मार्ग प्रशस्त करती श्रीमद्भागवत कथा-पं.लिकेश अवस्थी ग्राम चिचोली में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा



लोक व परलोक का मार्ग प्रशस्त करती श्रीमद्भागवत कथा-पं.लिकेश अवस्थी



ग्राम चिचोली में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

खरोरा;---

समीपस्थ ग्राम चिचोली में चंदेल (ठाकुर )परिवार के तत्वावधान में परिवार की माता दिव्यात्मा शकुंतला देवी ठाकुर के वार्षिक श्राध्द तर्पण  कार्यक्रम के अवसर पर  आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस पर कथा व्यास पर आसीन भागवताचार्य पंडित लिकेश अवस्थी ने कहा कि यह कथा न केवल पापमोचनी, मोक्षदायिनी है बल्कि आदर्श कर्मपथ का संदेश देती लोक व परलोक का मार्ग प्रशस्त करने वाली अद्भुत और दिव्य दर्शन का सशक्त माध्यम है।उन्होंने श्रीकृष्ण बाललीला एवं भगवान श्रीकृष्ण व रूखमणी विवाह की अनुपम व जीवंत कथा सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया ।रूखमणी मंगल-परिणय उत्सव में श्रोतागण,झूमते,नाचते दिखे परायण कर्ता दुर्गेश वैष्णव, संगीत पक्ष मुकेश साहू, स्वरूप भगत, नरेंद्र वर्मा 

उल्लेखनीय है कि कथा आश्विन कृष्ण ०१दिनाँक 18 सितंबर घट स्थापना, गोकर्ण कथा से प्रारंभ होकर ,19 सितंबर सुखदेव ,परीक्षित जन्म,वाराह अवतार, कपिल जन्म,सती चरित्र, ध्रुव चरित्र,20सितंबर,21 सितंबर नृसिंह अवतार, अजामिल चरित्र,22 सितंबर समुद्र मंथन,वामन अवतार,श्रीकृष्ण जन्म तक की कथा सम्पन्न हो चुकी है ,समापन एवं वार्षिक श्राद्ध तर्पण आश्विन कृष्ण दिनाँक 26 सितंबर को होगा

****************************

*विधायक,पूर्व विधायकों सहित दर्जन भर संगठन के नेता एवं व्यवसायी  पहुंचे कथा सुनने*

आयोजन के आधार स्तंभ पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर,नमो सेना के प्रदेश संगठन मंत्री राज कुमार सिंह ठाकुर- नीरा ठाकुर,एवेन्द्र सिंह- सुधा देवी चंदेल ,सुमीत सिंह,सौरभ सिंह,शुभम सिंह एवं चंदेल परिवार का आमंत्रण स्वीकार कर छत्तीसगढ़ सिने जगत के सुपरस्टार एवं धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा , पूर्व विधायक द्वय श्री मति अनिता योगेंद्र शर्मा ,  श्री देव जी भाई पटेल, पूर्व अध्यक्ष छ. ग. अपेक्स बैंक  अशोक बजाज , विश्व हिंदू परिषद से राजीव अग्रवाल,भा. ज. पा. जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग , पूर्व जिला अध्यक्ष अनिमेष (बौबी) कश्यप जी,  अशोक पांडे , पूर्व जिलाध्यक्ष  रायपुर शहर, अरविंद ठाकुर जी भाजपा उपाध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष रॉबिन साहू जी, व्यवसायी नरेंद्र अग्रवाल , सीता राम अग्रवाल , अशोक अमलानी जी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा,  एकनाथ पाटिल, शेखर वर्मा ,  श्री सूरजपाल सिंह कोषाध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज रायपुर उत्तर,श्री सुनील चौधरी आदि सहित विशिष्ट महानुभावों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लेकर कथा श्रवण किया ।

इस अवसर पर

विशेष सहयोगी  नारायण सिंह ठाकुर,  बसंत सिंह, कन्हैया सिंह, अवधेश पाण्डे, दौलत धुरंधर, चेतन सिंह, गिरधर सिंह सहित अंचल से पधारे विशिष्ट जन,परिजन एवं ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad