Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 8, 2024

सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की खोली पोलः चुम्मन साहू

 सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की खोली पोलः चुम्मन साहू




छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।


 छुरिया  =जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा है कि दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की है। हर वर्ग सरकार से नाराज है। 9 महीने में ही सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। विजय बघेल ने अपनी सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से शासकीय कर्मचारियों से जो वादा किया गया था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। सरकार में बैठे लोगों को आईना दिखाया है। और चेतावनी भी दी है वादा पूरा नहीं होने के कारण वो कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि मोदी के गारंटी अब प्रदेश की जनता के लिए धोखा साबित हुई है। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर नहीं मिल रहा है। 500 रु में रसोई गैस देने का वादा भी अधूरा है। 57000 शिक्षकों की भर्ती का वादा भी झूठा निकला, पुलिस विभाग, वन विभाग में छंटनी की जा रही है। अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा किया गया था। इसके लिए अब तक सिर्फ कमेटी बनाई गई है। डबल इंजन में जो विकास होने का दावा किया गया था, सड़कों में गड्ढे दिख रहे हैं, स्कूल बिल्डिंगें गिर रही है, सरकार पर कर्ज भार बढ़ गया है, सभी किसानों से 3100 रु क्विंटल की दर पर धान की खरीदी नहीं की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान चलने वाली सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। चारों तरफ अराजकता फैल गई है। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू  ने कहा कि मोदी की गारंटी और साय का सुशासन सिर्फ विज्ञापनों में दिख रहा है। धरातल पर सिर्फ बेबसी और लाचारी नजर आ रही है। अब जनता भी समझ गई कि मोदी की गारंटी का मतलब सिर्फ धोखा है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी अपनी सरकार को वादा निभाने में असफल मान रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad