सरकारी स्कूल कुथुर का हाल बेहाल
सफाई कर्मचारी के जगह बेटा ड्यूटी में तैनात
शौचालय में ईट पत्थर
बच्चों को शौच के लिए जाना पड़ता है स्कूल के बाहर
मध्यान्ह भोजन में केवल दाल आलू
कौन है जिम्मेदार बीईओ, डीईओ, या प्रधान पाठक
जिले के ग्राम कुथुर का सरकारी स्कूल का है जहां छात्रों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन में केवल दाल और आलू ही प्रतिदिन दिया जाता है मेन्यू के हिसाब से भोजन नही मिलता है मध्यान्ह भोजन बनाने वाले कर्मचारियों को मेन्यू चाट के बारे में पता ही नही न ही किचन में उपलब्ध है।
समस्या एक ही नही यहां तो सफाई कर्मचारी है लेकिन पिता के स्थान में बेटा ड्यूटी में है
शौचालय बंद पड़ा है जहां ईट और पत्थर भर दिए गए है बच्चों को शौच के लिए स्कूल के बाहर जाना पड़ता है
शिक्षा का स्तर इतना कमजोर है हमने कक्षा 8 के बच्चों से अंग्रेजी में केला
का ट्रांसलेट करके Banana लिखवाना चाहा लेकिन पूरे क्लास में किसी को नही पता आप अंदाजा लगा सकते है पूरे स्कूल का क्या हाल है कौन जिम्मेदार है
जांजगीर चांपा से विक्रम कुमार की रिपोर्ट























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.