Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 10, 2024

महामहिम राष्ट्रपति का दो दिवसीय छग प्रवास 25 अक्टूबर से

 महामहिम राष्ट्रपति का दो दिवसीय छग प्रवास 25 अक्टूबर से




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - महामहिम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का पूरा कार्यक्रम राष्‍ट्रपति भवन की तरफ से जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्‍ट्रपति का विशेष विमान भुवनेश्वर ओडिशा से 25 अक्‍टूबर को उड़ान भरकर पूर्वान्ह ग्यारह बजे रायपुर स्थित स्‍वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। रायपुर एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति का काफिला सीधे टाटीबंध स्थित एम्‍स जायेगा , जहां वे रायपुर एम्‍स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहां से निकलकर राष्‍ट्रपति का काफिला नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्‍तांगन पहुंचेंगा , जहां वे स्‍थानीय आदिवासियों के साथ मुलाकात करेंगी। राष्‍ट्रपति शाम करीब छह बजे राजभवन लौट आयेंगी और रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगी। रायपुर प्रवास के अगले दिन राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सुबह नौ बजे सबसे पहले विवेकानंद सरोवर पहुंचेंगी , जहां वे स्‍वामी विवेकानंद प्रतिमा और सरोवर को देखने के लिये एयरपोर्ट रवाना हो जायेंगी। इसके बाद राष्‍ट्रपति एयरपोर्ट से हेलीकॉप्‍टर से भिलाई के लिये रवाना होंगी , उनका हेलीकॉप्‍टर साढ़े दस बजे भिलाई हेलीपैड पहुंचेगा और वे ग्यारह बजे आईआईटी भिलाई पहुंचेंगी। राष्‍ट्रपति आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अति‍थि के रुप में शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति भिलाई से दोपहर डेढ़ बजे तक लौटकर राजभवन आ जायेंगी। दोपहर साढ़े तीन बजे वे पं. दीनदयाल उपाध्‍याय स्‍मृति चिकित्‍सा एवं आयुष विश्‍वविद्याय पहुंचेंगी , जहां वे विवि के तीसरे दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे दिल्ली लौट जायेंगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad