Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 28, 2024

संकुल केंद्र अरंड के शिक्षकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण मोंहदा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

 

संकुल केंद्र अरंड के शिक्षकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण मोंहदा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।




गत दिनाँक २६ अक्टूबर २०२४ शनिवार को देवीसिंह ठाकुर प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोंहदा की अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर संकुल केंद्र अरंड के शिक्षकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण मोंहदा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि देवीसिंह ठाकुर के साथ एस एस पटेल प्राचार्य हाईस्कूल अरंड सभापति के रूप में आसीन थे। विशेष अतिथि राधेश्याम राजपूत, अरुण कुमार देवता,रोहिणी कुमार देवांगन,कामता प्रसाद यादव, गोवर्धन यादव, विश्राम सिंह ठाकुर, भाव सिंह यादव, रमेश कुमार यादव, मनबोध बरिहा,खेमराज यादव, कृष्ण कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयानंद पटेल,अमरसिंह पटेल,कौतुक पटेल, राम सिंह ठाकुर,आसाराम दीवान,संतोषी निषाद, तुलसी पटेल रोशन डड़सेना उपस्थित थे। माँ सरस्वती की अर्चना उपरांत प्राथमिक विद्यालय मोंहदा के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये। स्वागत उद्बोधन में उपस्थित जनों का अभिनंदन करते हुए डोलामणी साहू ने देवीसिंह  ठाकुर जी के शैक्षिक एवं सेवाकाल के स्मरणीय पलों से सबको रूबरू कराए। गीत कथा कहानी शैली में अपने जीवन काल में अध्यापन करने वाले ठाकुर जी कबड्डी और खो-खो के खेल में हमेशा रेफरी,निर्णायक की भूमिका में रहते थे। यह उल्लेखनीय है कि ठाकुर जी अपने सेवाकाल के पल को स्मरणीय बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय मोंहदा प्रांगण में शेड निर्माण कराए हैं जिनका लोकार्पण भी उनके और अतिथियों के करकमलों से सम्पन्न हुआ। सरल सहज और मिलनसार देवीसिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि बार बार अभ्यास और पालकों एवं गुरुजनों के सहयोग से कमजोर छात्र भी सफलता को प्राप्त कर सकता है अतः सतत प्रयत्नशील रहें। अपने प्रधान पाठक के विदाई सम्मान में प्राथमिक विद्यालय कोटादादर के व माध्यमिक विद्यालय मोंहदा के बच्चों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां व पुरस्कार बटोरे।कार्यक्रम को विश्राम सिंह ठाकुर शिक्षाविद, राधेश्याम राजपूत पूर्व प्रधानपाठक, अरुण कुमार देवता साक्षरता नोडल ने संबोधित किया। संकुल प्राचार्य एस एस पटेल ने ठाकुर जी को उत्कृष्ट प्रधानपाठक के रूप में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण प्राप्त कर संकुल को गौरवान्वित करने के लिए और सफल कार्यकाल पूर्ण करने, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाइयाँ दीं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों गुरुजनों का आभार माना। कार्यक्रम का समन्वय संकुल समन्वयक रोहिणी कुमार देवांगन, प्रदीप कर, पालेश्वर पटेल, सियाराम साहू,सुरेंद्र ठाकुर, गौरी पटेल, गंगा पैकरा,विश्वनाथ माझी, रेहाना बानो, नरसिंह पटेल, अभिनंदन नाग, जयराम पटेल, शैलेंद्र सिन्हा, कन्हैया लाल पटेल, अर्चना पटेल, फूल कुंवर पटेल, बंशीलाल पटेल, श्याम पटेल, हरिशंकर पटेल टीकम पटेल, नाथूराम साहू, गैंदराम विश्वकर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गजानंद गिरी गोस्वामी, मंशाराम बरिहा, मनोहर ध्रुव, दुकाल ध्रुव,भोजराज ध्रुव, नोहरसिंह ध्रुव, आनंद राम यादव,युवराज निर्मलकर,कौशिल्या ध्रुव,शारदा दीवान,पुन्नीबाई यादव,सहित भारी संख्या  में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad