Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 22, 2024

पुलिस के शहीद हुए अधिकारियों कर्मचारियों को श्रद्धांजलि स्वरूप शोक परेड

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

पुलिस के शहीद हुए अधिकारियों कर्मचारियों को श्रद्धांजलि स्वरूप शोक परेड


सी एन आई न्यूज सिवनी –‌ दिनांक 21/10/2024 प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। ज्ञातव्य है कि देश भर से पुलिस के शहीद हुए अधिकारियों कर्मचारियों को श्रद्धांजलि स्वरूप शोक परेड का आयोजन 21 अक्टूबर को किया जाता है । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की परिवारों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जाता है।

परेड में जिला पुलिस बल एवं एस ए एफ के बल के प्लाटून के द्वारा अमर शहीद पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को शोक सलामी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई । स्मृति दिवस परेड के अवसर पर परेड कमांडर सूबेदार गौरव मर्सकोले एवं सूबेदार जितेंद्र रावतकर द्वारा परेड की अगुवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा इस 1 वर्ष में पुलिस शहीद अधिकारियों के नाम का ससम्मान श्रद्धांजलि स्वरुप वाचन किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता,जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ,जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, मुख्य वन संरक्षक , एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सिवनी जिले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के आमंत्रित परिवारों को शाल ,श्रीफल ,एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया एवं अमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।

पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं एन सी सी के कैडेट्स भी उपस्थित रहे।

*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad