Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 25, 2024

सीएम साय ने की छग राज्योत्सव के तैयारियों की समीक्षा

 सीएम साय ने की छग राज्योत्सव के तैयारियों की समीक्षा 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर -  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में नया रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर 04 से 06 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राज्योत्सव के अवसर पर 01 नवंबर की शाम को अपने - अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव उत्सव मनाने की अपील की है। राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर अटलनगर में दस हजार दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। नया रायपुर के राज्योत्सव स्थल तक आने जाने के लिये आम जनता को परिवहन की सुविधा रियायती दर पर उपलब्ध कराई जायेगी। राज्योत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर प्रत्येक दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सांस्कृतिक संध्या में 04 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर शांतनु मुखर्जी (शान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है , वहीं 05 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन का कार्यक्रम होगा और 06 नवंबर की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसी कड़ी में राज्योत्सव के तीसरे और अन्तिम दिवस 06 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जायेगा , जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रमुख विभागीय योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगायी जायेगी। निजी संस्थानों और पीएसयू संस्थानों के लिये भी हैंगर बनाया जायेगा। कृषि और जल संसाधन विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी लगायी जायेगी , जिसमें विभागों की नई योजनायें प्रमुखता से प्रदर्शित की जायेगी।राज्योत्सव आयोजन स्थल पर शिल्पग्राम , फूड कोर्ट भी बनाया जायेगा। यहां ट्राइबल फूड भी उपलब्ध होगा। बच्चों के लिये फन पार्क भी बनाया जायेगा , जहां विभिन्न झूले होंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री के कृषि एवं नीति सलाहकार धीरेन्द्र तिवारी , मुख्य सचिव अमिताभ जैन , मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद और राहुल भगत , संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. , संचालक विवेक आचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad