विधायक इंद्र साव ने माता मंदिरों और दुर्गा मंडप पहुंच लिया आशीर्वाद
सिमगा:- देवी की उपासना का पर्व नवरात्र के अवसर पर सभी माता मंदिरों में जहा लगातार दर्शन करने वालो की भीड़ बढ़ती जा रही है,वही क्षेत्र के विधायक इंद्र साव भी अपने क्षेत्र के माता मंदिरों,दुर्गा पंडाल सहित प्रदेश के अनेक सिद्ध मंदिरों में पहुंच कर क्षेत्र और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली की कामना कर माता का आशीर्वाद ले रहे है।
सिमगा नगर सहित आसपास के अनेक गांव में इस समय देवी की आराधना में भक्तगण डूबे हुए है।अपने अनेक स्वरूप में विराजित माता के दर्शन के लिए अब पंचमी के बाद श्रद्धालु गणों की भीड़ सड़को पर नजर आने लगी है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पंडालों को काफी अच्छी सजावट से सजाया गया है। विधायक इंद्र साव भी अपने परिवार जनों के साथ सिमगा के अलावा अनेक गांव के दुर्गा पंडालों एवम शक्ति पीठ माता की मंदिरों पर मत्था टेक,चुनरी ओढ़ाकर माता का आशीर्वाद ले रहे है।विधायक इंद्र साव ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर माता के दर्शन करने से कष्ट दूर हो जाते है और शक्ति पीठ मंदिरों में पहुंचने से हर बिगड़े काम भी सुधर जाते है।उन्होंने सभी स्थानों पर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो की उन्नति,प्रगति,सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए माता जी से आशीर्वाद लिया है।
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.