Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 11, 2024

बेटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी हैः- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 बेटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी हैः-  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा



महिला एवं बाल विकास विभाग ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कन्या का पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन


कवर्धा, 11 अक्टूबर 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन कबीरधाम में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान को बढ़ाने एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने सह परिवार सम्मिलित होकर कन्याओं का पूजन फूल माला, कुम-कुम चंदन चुनरी श्रृंगार के साथ दीप प्रज्वलित कर कन्या भोज का विधिवत शुभारंभ किया।  उन्होंने माता स्वरूप कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कन्या पूजन कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें स्वयं भोजन परोसा। माँ आदिशक्ति स्वरूपा बालिकाओं का कार्यक्रम में उत्साह एवं हर्ष उल्लास से पूरा कार्यक्रम सजा रहा, कार्यक्रम में अतिथियों ने विभाग के आयोजन को खूब सराहा।

  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  उप मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आज के समय की तत्कालीन जरुरत है क्योकि देश एवं समाज में बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास किसी भी कीमत पर संभव नही है।  ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं ’’ योजना बालिकाओं के उत्थान के लिये महत्वपूर्ण है। बेटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। 

कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम में  उप-मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रष्मि शर्मा, पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू, श्री अनिल ठाकूर, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, चंद्रप्रकाष चन्द्रवंशी, श्री उमंग पाण्डेय, सभापति नगर पालिका कवर्धा, गोपाल साहू, श्री अजय ठाकुर खिलेश्वर साहू, अजित चंद्रवंशी, सतविंदर पाहुजा, श्रीमती मधु तिवारी, विजय लक्ष्मी तिवारी,  वेदकुमारी चौबे, सुषमा चंद्रवंशी, निशा साहू ने उत्साह से मां नवदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का श्रृंगार कर पूजन किया और भोजन कराया सभी की भागीदारी से कार्यक्रम में अलग ही हर्षोउल्लास का माहौल दिख रहा था।

 कन्या पूजन कार्यक्रम में श्री गोपाल वर्मा जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उपस्थित होकर बालिकाओं के प्रति संम्मान व्यक्त किया। 

  कार्यक्रम को सफल बनाने आनन्द कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री महेन्द्र गुप्ता सहायक संचालक शिक्षा विभाग, संजय जायसवाल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कवर्धा, श्रीमति विवेका हैरिस बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी कवर्धा, बृजेष कुमार सोनी बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी कुण्डा, नमन देषमुख बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी चिल्फी, सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सुश्री नीतिका डडसेना, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, श्रीमति सरोज शर्मा, श्रीमति पायल पाण्डेय, श्रीमति मनीषा चंद्रवंषी एवं एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कवर्धा, दषरंगपुर, बोड़ला के सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका बहनें, मिषन वात्सल्य एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।

'CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad