Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 2, 2024

अवैध महुआ शराब बनाने वाले दो आरोपी शराब कोचिया जेल दाखिल

 अवैध महुआ शराब बनाने वाले दो आरोपी शराब कोचिया जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - नाला किनारे अवैध महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये अवैध महुआ शराब बनाने वाले दो आरोपी शराब कोचियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये कसडोल पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                                         पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना कसडोल पुलिस द्वारा जुआ , सट्टा आदि अवैधानिक कार्यों में लिप्त तथा अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज थाना कसडोल से निरीक्षक रितेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक भीम साहू , दिनेश रात्रे , आरक्षक राजकुमार केंवट , पीलेश कुर्मी , मृत्युजय महिलांगे , प्रताप बंजारे की पुलिस टीम द्वारा ग्राम फुरफुन्दी मे गवघट नाला के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाने की लघु फैक्ट्री में घेराबंदी कर छापा मारा गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से 150 लीटर महुआ शराब एवं महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल बर्तन , ड्रम इत्यादि सामान कुल कीमती 35,360 रूपये जप्त किया गया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा मौके का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया गया , जिसमें स्थल पर महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल 600 किलोग्राम महुआ बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध क्र. 430/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया।‌ कसडोल पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपियों के नाम -


शत्रुहन बरिहा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फुरफुन्दी थाना कसडोल और परदेशी बरिहा उम्र 25 साल ग्राम फुरफुन्दी थाना कसडोल जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad