राजधानी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, शहर में कई स्थानों में हुआ रावण दहन ।
सी एन आइ न्यूज़, पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर, विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है ।
राजधानी रायपुर में यह उत्सव पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,राजधानी के अनेक स्थानों में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ ।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की कि जीत का संदेश दिया था,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से नैतिकता, मानवता और सामाजिक मूल्यों का संदेश आदर्श जीवन और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। रावण दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.