Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 19, 2024

राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया

 राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया




सिमगा:- आज राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में जनजातीय गौरव दिवस क़ा आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति श्री मुरारी लाल ध्रुव,(ADO) मुख्य वक्ता डॉ. बंसो नुरूति सहा. प्राध्यापक इतिहास, विशिष्ट उपस्तिथि चंद्र प्रकाश टोंडे, एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मीना मेश्राम रहे।




 इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप जलाकर अतिथियों द्वारा किया गया। 




अतिथियों क़ा स्वागत बस्तर नृत्य कर महाविद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा किया गया। मंच के माध्यम से अतिथियों क़ा स्वागत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ मीना मेश्राम के द्वारा सभी अतिथियों को पौधों के गमले भेट कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा आदिवासी समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।





 कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य वक्ता डॉ बंसो नुरूति के द्वारा आदिवासी समाज के संघर्ष एवं उत्थान 

पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में आगे मुरारी लाल ध्रुव जी के द्वारा आदिवासी समाज में प्रचलित मान्यताओ, संस्कृति व  समाज में दहेज़ प्रथा के खिलाफ किया जा रहे सुधार पर प्रकाश डाला गया। 

महाविद्यालय इस कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी थीम पर प्रतियोगिता क़ा आयोजन किया, जिसमे हस्त शिल्प, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, कवितापाठ क़ा आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया.जिसमे हस्त शिल्प में प्रथम उदिता वर्मा, चित्रकला में सतनाम सिँह, भाषण में सूरजदास, प्रश्नोत्तरी में यश कुमार,निबंध लेखन में वैशाली ताम्रकर, कविता में रतन दीप कौर प्रथम रही है जिन्हे पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम क़ा संयोजकअर्चना कुजूर व सह संयोजक डॉ अंकिता अंधारे थी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ बीरु लाल बारगाह ,स्वेता एक्का,अतिथि व्याख्याता डॉ हरीश साहू, डॉ. ज्योत्स्ना मजूमदार,डॉ. आभा, डॉ आकाश सोनी,गौतम प्रधान, संगीता साहू, सुषमा,ज्योति इंदौरिया, सुश्री पुनिता टंडन, डॉ रंजीत,विक्रम साहू,शेष चंद्रवंशी,टिका राम,राहुल,तुमेन्द्र साहू,व बड़ी संख्या में विभिन्न संकाय के विद्यार्थी अधिक संख्या में उपस्तिथ रहे।


सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad