Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 28, 2024

जुआ खेलते छह आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

 जुआ खेलते छह आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा -  रामलीला मैदान गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा में जुआ खेलते हुये छह आरोपियों को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने ताश और नगदी रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है।

                                                         पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ , सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रामलीला मैदान गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा में जुआ खेलते हुये कुल छह आरोपी जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से 52 पत्ती ताश , नगदी 1,73,990 रूपये जप्त किया गया। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


मनीष मंधान उम्र 36 वर्ष निवासी संत कंवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , सुरेश धरानी उम्र 34 वर्ष निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , श्रवण कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी भाटापारा थाना भाटापारा शहर , हरिकेश लहरे उम्र 34 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , दीपक ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर और जगदीश बजाज उम्र 35 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , जिला - बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad