Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 10, 2024

नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ सफ़ल आयोजन

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ सफ़ल आयोजन



 सी एन आई न्यूज सिवनी /लखनादौन /गनेशगंज 

 श्री दुर्गा उत्सव समिति रंगमंच बाज़ार चौक गणेशगंज एवं

देवजी नेत्रालय जोतपुर तिलवारा घाट जबलपुर के संयुक्त प्रयासों से निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर दिन बुधवार को रंगमंच बाजार चौक गणेशगंज में आयोजित किया गया।

    अयोजित नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर में गणेशगंज सहित आसपास दर्जनों गांवों के लोगों ने अपना निशुल्क जांच कराया ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में 218 नेत्र रोगियों की जांच की गई जिसमें 15 मरीज़ मोतियाबिंद, कांचियाबिंद,अख्सूर, रेटीना सहित अन्य नेत्र संबंधित रोगों हेतू चिन्हित किए गए ।

वही चिन्हित किए गए मरीजों को ऑपरेशन हेतू शिविर स्थल से देवजी नेत्रालय जोतपुर तिलवारा घाट जबलपुर देवजी नेत्रालय के निजी वाहन से निशुल्क ले जाया गया। 

जिनको ऑपरेशन उपरांत 11 अक्टूबर को शिविर स्थल तक निशुल्क लाकर छोड़ा जाएगा।

 शिविर में पहुंचे नेत्र रोगियों को तथा ऑपरेशन हेतू चिन्हित किए मरीजों को काला चश्मा आई ड्राफ जैसी आवश्यक दवा डॉक्टर यूसी मालू वेल्फेयर सोसायटी सिवनी द्वारा निशुल्क प्रदान किया गया ।

     उक्त आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन तथा बेहतर व्यवस्था का श्रेय श्री दुर्गा उत्सव समिति रंगमंच बाज़ार चौक गणेशगंज के सदस्यों तथा ग्रामवासियों को जाता हैं जिन्होंने इसे सफ़ल बनाए जाने में हर संभव प्रयास किया।

 इस मौके पर क्षैत्रिय जनपद सदस्य , आसपास क्षैत्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित स्थानीय जन भारी संख्या में उपस्थित रहे जिन्होंने श्री दुर्गा उत्सव समिति रंगमंच बाज़ार चौक के सभी सदस्यों को सराहते हुए ऐसे जनहित के कार्य आगे भी होते रहें ऐंसी कामना की।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad