मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे..
मुख्यमंत्री बसना विधानसभा के गढ़फुलझर में रामचंडी दिवस समाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे...जहाँ भाजपाई और कोलता समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया... मुख्यमंत्री पहले कोलता समाज के कुलदेवी रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वाशियो के सुख स्मृद्धि की कामना की फिर विशाल सभा मे शामिल हुए जहाँ मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ,वित्त मंत्री
ओपी चौधरी महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी व स्थानीय विधायकजण मौजूद रहे.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने भाषण के दौरान सभी को आज शरद पूर्णिमा की बधाई व शुभकामनाएं दी और आगे शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता को गिनाया फिर समाज के लोगो द्वारा किये गए मांगो पर घोसणाये भी की जिसमे गढ़फुलझर मे सर्व समाज मंगल भवन के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा ,रामचंडी गढ़ फुलझर क्षेत्र को पर्यटन के रूप मे विकसित करने की घोसणा और उड़ीसा और छतीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क को भी बेहतर बनाया जाने की घोसणा शामिल थी..।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.