समर्पण, प्रेम, और त्याग का पर्व करवा चौथ, सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा और पति के लंबी उम्र की एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी । छ.ग.प्रदेश -सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और पति के लंबी आयु और सुख समृद्धि की की कामना की ।
चंद्र दर्शन के बाद अर्ध्य देकर व्रत खोला। करवा चौथ के इस पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधी -विधान से पूजा की और करवा का पूजन किया ।
चंद्र दर्शन करने के साथ बडो़ का आशीर्वाद लिया । श्रीमती साक्षी शर्मा ने आज करवा चौथ व्रत का उद्यापन किया
और परिवार जन सहित सुहागिन महिलाओं को भोजन में आमंत्रित किया और उनका आशीर्वाद लिया ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.