Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 12, 2024

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिले के 03 उप. पुलिस अधीक्षकों को नवीन पदस्थापना के लिए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जिले से भावभीनी विदाई दिया गया।

 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिले के 03 उप. पुलिस अधीक्षकों को नवीन पदस्थापना के लिए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जिले से भावभीनी विदाई दिया गया।



कबीरधाम जिला में तैनात तीन पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। जिसमें (1) उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार का स्थानांतरण जिला कबीरधाम से सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी छ.स.ब.ल. कबीरधाम,(2) एस.डी.ओ.पी. बोडला श्री संजय तिवारी का स्थानांतरण सहायक सेनानी दूसरी वाहिनी




 छ.स.ब.ल. सकरी बिलासपुर,(3) उप. पुलिस अधीक्षक अॉप्स श्री सतीश धुर्वे जिला कबीरधाम का स्थानांतरण उप. पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. बघेरा जिला दुर्ग हुआ है। उक्त अधिकारी गणों को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक-12.11.2024 को रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 




जिसमें उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, उप. पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, उप. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा स्थानांतरण पर जा रहे तीनों अधिकारी गणों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, इनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जमकर सराहना किया गया। 




जिला कबीरधाम में विगत वर्षो से अनेकों कानून व्यवस्था ड्यूटी में बहुत ही शांन्तिपूर्वक ड्यिूटी सम्पन्न कराने में इन तीनों अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं कई गंभीर अपराधों को सुलझाने में सफलता अर्जित हुई हैं। जिसकी सराहना विदाई समारोह में उपस्थित जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा अपने उद्बोधन में किया गया। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट कर श्री संजय कुमार तिवारी, श्री सतीश कुमार धुर्वे, श्रीमती मोनिका सिंह परिहार को नवीन पदस्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad