Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 15, 2024

धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 धान खरीदी उत्सव पर धान उपार्जन केन्द्रों में रहा उल्लास एवं खुशी का माहौल। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र गठुला, पदुमतरा, उपरवाह का किया निरीक्षण कलेक्टर एवं किसानों ने इलेक्ट्रानिक कांटा बाट मशीन में धान का बारदाना रखकर पूजा-अर्चना की कलेक्टर ने किसानों को फूलों की माला पहनाकर किया अभिनंदन किसान अपनी ऋण पुस्तिका किसी भी अन्य कोचिये या बिचौलिये को नहीं दें धान उपार्जन केन्द्र में धान की तौलाई, पेयजल, हमाल तथा अन्य व्यवस्था लिया का जायजा समय पर किसानों के खाते में राशि भेजने के दिए निर्देश सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन राजनांदगांव

 धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25



धान खरीदी उत्सव पर धान उपार्जन केन्द्रों में रहा उल्लास एवं खुशी का माहौल।


कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र गठुला, पदुमतरा, उपरवाह का किया निरीक्षण


कलेक्टर एवं किसानों ने इलेक्ट्रानिक कांटा बाट मशीन में धान का बारदाना रखकर पूजा-अर्चना की


कलेक्टर ने किसानों को फूलों की माला पहनाकर किया अभिनंदन


किसान अपनी ऋण पुस्तिका किसी भी अन्य कोचिये या बिचौलिये को नहीं दें


धान उपार्जन केन्द्र में धान की तौलाई, पेयजल, हमाल तथा अन्य व्यवस्था लिया का जायजा


समय पर किसानों के खाते में राशि भेजने के दिए निर्देश


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन राजनांदगांव


किसानों ने धान उपार्जन केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था होने पर संतुष्टि जाहिर की

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2024। जिले में धान खरीदी के उत्सव के अवसर पर धान उपार्जन केन्द्रों में रौनक, चहल-पहल एवं खुशी का माहौल रहा। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत आज से किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज धान उपार्जन केन्द्र गठुला, पदुमतरा एवं उपरवाह का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं किसानों ने इलेक्ट्रानिक कांटा बाट मशीन में धान का बारदाना रखकर पूजा-अर्चना की। कलेक्टर ने किसानों को फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय, जय जवान-जय किसान का उद्घोष किया तथा लक्ष्मी माता की पूजा की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल धान खरीदी केन्द्र में धान की बिक्री के लिए पहुंचे किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने सभी किसानों को धान खरीदी उत्सव के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसानों के वास्तविक उपज की खरीदी की जाएगी। शासन की मंशा के अनुसार धान उपार्जन केन्द्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हंै। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपनी ऋण पुस्तिका किसी भी अन्य कोचियें या बिचौलियें को नहीं दें। सही तरीके से धान खरीदी होने पर शासन की राशि की बचत होगी और अन्य विकास कार्यों में तेजी आयेगी तथा गांव का समुचित विकास होगा। उन्होंने रबी के सीजन में किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों से जिले में भू-जल स्तर में आ रही गिरावट को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण करने तथा फसल विविधीकरण करने के लिए प्रेरित तथा जागरूक किया। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी के साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने धान उपार्जन केन्द्र में धान की तौलाई, पेयजल, हमाल तथा अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समिति के प्रबंधकों को शीघ्र स्टैकिंग करने तथा धान का उठाव जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर किसानों के खाते में राशि चले जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को बताया कि अभिलेख त्रुटि होने पर सुधार कराएं। किसानों ने धान उपार्जन केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था होने पर संतुष्टि जाहिर की। ग्राम मदुमतरा के किसान श्री नारद साहू ने बताया कि वे लगभग 40 क्विंटल धान की बिक्री करेंगे। शासन की धान की खरीदी की योजना से किसानों को बहुत फायदा हुआ है और हर किसान बहुत खुश है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। ग्राम पदुमतरा में मानकी बाई 32 क्विंटल धान बिक्री के लिए पहुंची थी। उन्होंने खुशी जाहिर की। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए शासन के दिशा-निर्देश चस्पा किए गए हैं। इस दौरान एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।  

उल्लेखनीय है कि किसान टोकन तुंहर हाथ ऑनलाईन एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार अच्छी गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी की जा रही है। धान उपार्जन के दौरान समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर का नंबर 18002333663 चस्पा किया गया है। आज ग्राम गठुला में 91 किसानों ने टोकन लिया तथा लगभग 2263 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इसी तरह ग्राम उपरवाह में 40 किसानों ने टोकन लिया है तथा लगभग 1802.2 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad