सर्व आदिवासी समाज ने चुनाव मे आरक्षण को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार, सभा कर नेशनल हाईवे मे निकाली आक्रोश रैली,
छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।
छुरिया = राजनांदगांव – जिले के छुरिया ब्लाक मे आने वाले बम्हनी चारभाठा, गैंदाटोला, कुमरदा, तीनो जिला पंचायत क्षेत्र और नगर पंचायत छुरिया को एसटी आरक्षण करने की मांग सहित छ.ग. शासन मे बैठे विष्णुदेव साय कैबिनेट बैठक मे 2024 के त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव मे ओबीसी को 50 प्रतिशत आरक्षण देने पर एवं अनु सूचित जनजाति (एसटी) को वर्तमान मे बिना सर्वे 2001, 2011 अनुसार आधार मानकर राजनांदगांव जिले मे महज 20 से 24 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने शासन और प्रशासन के खिलाफ सभा कर आक्रोश रैली निकाली,
सभा का आयोजन जिले के ग्राम बापूटोला (चिचोला) मे हुआ जिसमे हजारो हजार सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे, जहां आदिवासी समाज प्रमुखो ने सभा को संबोधित करते हुए विष्णुदेव सरकार और प्रशासन पर खूब बरसे, सभा पश्चात समाज प्रमुखों की अगुवाई मे समाज के महिला पुरुष युवा युवती हजारों हजार की भारी संख्या मे सभा स्थल से छुरिया मोड़ नेशनल हाईवे के दोनो ओर चलते एवं शासन प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए भीड डोंगरगढ़ मोड तक गई जहां से वापस छुरिया मोड पहुची व नेशनल हाईवे मे ही भीड नारेबाजी करते हुए सड़क के दोनो ओर बैठ गई जिसके बाद प्रदेश से आए समाज प्रमुखों ने सामाजिक भीड को संबोधित कर एवं कलेक्टर प्रतिनिधि एडीएम मैडम को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एसटी आयोग के नाम अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा,
*समाज की प्रमुख मांग,*
जिले मे होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव मे छुरिया ब्लाक अंतर्गत आने वाले तीनो जिला पंचायत क्षेत्र बम्हनी चारभाठा, गैंदाटोला, कुमरदा का आरक्षण एसटी के लिए आरक्षित करने सहित बोरतलाव को यथावत एसटी रखने की मांग है, वही जिले के एक नगर पंचायत छुरिया को अध्यक्ष पद हेतु एसटी आरक्षण करने की मांग है, इसके अलावा समाज की चेतावनी भी है, एसटी आरक्षण मे किसी भी प्रकार की कोई कटौती बर्दास्त नही की जाएगी,
सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रवक्ता/मिडिया प्रभारी मनभावन सिंह उईके ने समाज का जताया अभार
विगत 18 नवंबर को आयोजित सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित आदिवासी विरोध प्रदर्शन एवं सभा रैली में शामिल
प्रदेश सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष, एवं सचिव उपस्थित थे, साथ ही गोंड समाज ओडारबांध के महासभा अध्यक्ष, कवर समाज महासभा अध्यक्ष, कोईतुर गोंड महासभा अध्यक्ष, गोंडवाना गोंड महासभा अध्यक्ष, हल्बा समाजअध्यक्ष, उराव समाज अध्यक्ष, कंडरा समाज अध्यक्ष, पारधी समाज अध्यक्ष, प्रधान गोंड समाज अध्यक्ष, सोनझारी समाज के प्रमुख, सभी आदिवासी मुड़ादार एवं सभी समाज प्रमुख सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सामाजिक भाई बहनो का श्री उईके ने धन्यवाद/अभार ज्ञापित किया है,
साथ ही सर्व आदिवासी समाज द्वारा शासन प्रशासन को जो आरक्षण एवं संख्या आधार पर आरक्षण देने एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव/नगर पंचायत चुनाव मे अध्यक्ष पद हेतु ज्ञापन सौंपा है, उस हिसाब से आरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो, जल्द ही सर्व आदिवासी समाज प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करने की बात कही है जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.