राजधानी रायपुर में गौरा गौरी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सी एन आइ न्यूज, पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर, गौरा गौरी भगवान शिव और माता पार्वती के प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपराओं में से एक इस परंपरा का निर्वाह क्षेत्रवासियों द्वारा सदियों से किया जा रहा है। दीपावली की रात से इसका आयोजन होता है, दीपावली के अगले दिन भक्तों द्वारा इसका आयोजन किया गया, परंपरा अनुसार गौरा गौरी का विवाह किया गया।
सुबह गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं द्वारा सर पर कलश और गौरा गोरी लेकर शोभायात्रा में चलते रहे। हाथों में सोंटा खाने की परंपरा का निर्वाह किया।ऐसी मान्यता है कि अपने हाथों पर सोंटा खाने से सभी तरह के दुख एवं परेशानी दूर हो जाती है। अश्विनी नगर रायपुर में आज धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.