Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 4, 2024

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र हुआ प्रारम्भ..... कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र हुआ प्रारंभ,पंथ श्री उदितमुनिनाम साहब ने फीता काट कर किया शुभारंभ अपराध नियंत्रण,कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कबीर धर्मनगर (दामाखेड़ा) में स्थापित किया गया नवीन पुलिस सहायता केंद्र

 कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र हुआ प्रारम्भ.....




कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र हुआ प्रारंभ,पंथ श्री उदितमुनिनाम साहब ने फीता काट कर किया शुभारंभ


अपराध नियंत्रण,कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कबीर धर्मनगर (दामाखेड़ा) में स्थापित किया गया नवीन पुलिस सहायता केंद्र



रायपुर। अपराध नियंत्रण,कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलौदाबाजार जिले में स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का संचालन प्रारंभ किया गया है। जिसका शुभारंभ आज पंथ श्री उदितमुनिनाम साहब के करकमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कबीर अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस मौके पर पंथ श्री उदितमुनिनाम साहब द्वारा सहायता केंद्र मे विधिवत रोजनामचा लेखन कार्य प्रारंभ कर पुलिस सहायता केंद्र कबीर धर्मनगर (दामाखेड़ा) का विधिवत कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस सहायता केंद्र कबीर धर्मनगर (दामाखेड़ा) में सहायक उप निरीक्षक माधो प्रसाद साहू को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रधान आरक्षक सुख सागर मरावी, 03 आरक्षक सहित कुल 05 पुलिस स्टाफ की तैनाती पुलिस सहायता केंद्र कबीर धर्मनगर (दामाखेड़ा) में की गई है।


गौरतलब है कि कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा कबीर पंथ के प्रमुख आस्था का मुख्य केंद्र है। ग्राम दामाखेड़ा में कबीर पंथ आश्रम विद्यमान है जिसमें कबीर पंथ के वंशाचार्य श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब एवं उनका परिवार भी निवास करते है। उक्त स्थल का दर्शन करने प्रतिदिन दर्शनार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। साथ ही प्रत्येक वर्ष दामाखेड़ा में 15 दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है,जिसमें हर दिन चौका आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम होते रहते हैं। इस दौरान मेला कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ विदेश से भी कई लोग दर्शनार्थ कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा पहुंचते हैं तथा प्रतिदिन मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।


सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad