Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 9, 2024

ग्राम पंचायत कोटद्वारी सचिव निलंबित

 ग्राम पंचायत कोटद्वारी सचिव  निलंबित



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


08 नवंबर 2024// जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस आलोक द्वारा जनपद पंचायत सरायपाली से प्राप्त प्रतिवेदिन के अनुसार ग्राम पंचायत कोटद्वारी के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रतिवेदन  के अनुसार 08 नवंबर 2024 को सचिव श्री वृन्दावन बांक कार्यालयीन समय में अनुपस्थित थे। श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का शराब सेवन करते हुए फोटो वायरल हुआ है तथा शराब के नशे में कार्यालयीन समय में सड़क में घूमते हुए पाया गया है, जिसके कारण इस कार्यालय की छवि धूमिल हुई है। श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है, जो छ.ग. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 के विपरीत है। अतः श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कोटदवारी, जनपद पंचायत सरायपाली के उक्त कृत्य के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री बांक ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत महासमुंद निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad