Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 8, 2024

एसपी दिव्यांग पटेल ने क्राइम मीटिंग में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

 एसपी दिव्यांग पटेल ने क्राइम मीटिंग में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायगढ़ - पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों , थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने समंस-वारंट अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विभिन्न थानों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान निरीक्षक मोहन भारद्वाज (थाना प्रभारी जूटमिल) और निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम (थाना प्रभारी कापू) को समंस-वारंट के विशेष अभियान में अन्य थानों की अपेक्षा अधिकाधिक वारंटों की तामिली के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और आरक्षक शिवानंद प्रधान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया , जिन्होंने अपने थाना क्षेत्र की गुम बालिका को मुरादाबाद , उत्तरप्रदेश से खोज निकालने में उल्लेखनीय योगदान दिया। इसी क्रम में थाना तमनार के आरक्षक भूपेश राठिया को धोखाधड़ी के प्रकरण में विशेष योगदान के लिये तथा थाना पुसौर के आरक्षक ओसनिक विशवाल को पुसौर क्षेत्र की गुम बालिका को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर दस्तयाब करने में त्वरित कार्रवाही के लिये पुरस्कृत किया गया। पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना वार लंबित मर्गों की समीक्षा के साथ क्राइम मीटिंग प्रारंभ की। उन्होंने छह माह से अधिक समय से लंबित मर्गों का जल्द से जल्द निकाल करने के निर्देश दिये। गुम इंसान , हत्या , लूट , दुष्कर्म , पॉक्सो , एवं महिला संबंधी अपराधों में जांच की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिया कि सभी अधिकारी वर्षान्त तक लंबित मामलों की पेंडेंसी न्यूनतम करें। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों के बीट सिस्टम को अपडेट रखने , संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने और बीट के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को फील्ड में अधिक समय बिताने और विजुअल पुलिसिंग पर जोर देने के निर्देश दिये। उन्होंने कर्मचारियों में अनुशासन बनाये रखने , आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का प्रभाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने अवैध जुआ , शराब , कबाड़ एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर कार्यवाही के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा एक्साइज एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त वाहनों का राजसात करने के निर्देश भी दिये गये। क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम , डीएसपी अखिलेश कौशिक ,  एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल , एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी , डीएसपी रमेश चन्द्रा व सभी थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad