रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
अनिल सोनी शासकीय महाविद्यालय के अध्यक्ष मनोनीत
खरोरा:- नगर के लोकप्रिय, मिलनसार,सेवाब्रती अध्यक्ष अनिल सोनी को विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा के अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप द्वारा शासकीय महाविद्यालय खरोरा की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष सोनी ने कहा मैं प्राप्त दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा, शासकीय महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के आधार पर विकास के कार्यों को आगे बढ़ते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा. मानो नयन पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री वेदराम मनहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा गुलाब टिकरिया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, नवीन अग्रवाल,महामंत्री दुलेश साहू, विद्या भारती के प्रांतीय समन्वयक चंद्रकुमार ड़ड़सेना, सूरज सोनी,दुष्यंत साहू, पार्षद तोरण ठाकुर, पंचराम वर्मा,रश्मि वर्मा, पूर्णेन्द्र उपाध्याय, विकास ठाकुर,सचिन अग्रवाल ,सीएमओ होरी लाल ठाकुर,डॉ योगेश द्विवेदी,रमेश शर्मा,मुकेश साहू ने बधाई दी है.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.