Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 7, 2024

सर्दी खांसी ठीक होने का झांसा देकर गलत दवाई देने वाला आरोपी जेल दाखिल

 सर्दी खांसी ठीक होने का झांसा देकर गलत दवाई देने वाला आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - सर्दी खांसी ठीक होने का झांसा देकर आयुर्वेदिक दवा के नाम पर तीन लोगों को जहरीला तरल पदार्थ देने वाले आरोपी को थाना लवन पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में जहरीला तरल पदार्थ पीने से जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई , वहीं  दो व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो गये हैं , जिनका ईलाज चल रहा है।

                                                                     पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस 05 नवम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लवन से प्राप्त मेमो की जांच तस्दीक पर थाना लवन पुलिस द्वारा ईलाजरत राहुल वर्मा से पूछताछ कर कथन लिया गया। जिसमें बताया गया कि दिनांक 04 नवम्बर को वह दिनेश वर्मा के निर्माणाधीन मकान में काम पर गया , वहां मोहन धीवर भी साथ था। इसी समय आरोपी राजेश मिश्रा वहां पर आया और अभी सर्दी खांसी का सीजन है कहकर अपने पास रखे एक बोतल में रखे तरल पदार्थ को आयुर्वेदिक दवाई है , कफ सिरप है कहकर हम लोगों को दिया। इसके बाद राजेश मिश्रा द्वारा एक स्टील गिलास में आधा पानी और आधा दवाई मिलाकर मुझे , दिनेश वर्मा एवं मोहन धीवर को दिया , जिसे हम तीनों ने पिया। इसके बाद रात्रि डेढ़ बजे लगभग मुझे अचानक उल्टी होने लगा तथा मेरा तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गया। तब अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दिया , तो मुझे अस्पताल लाकर भर्ती कराये हैं। यहां आकर पता चला कि मोहन धीवर और दिनेश वर्मा भी ईलाज कराने अस्पताल में भर्ती हुये , जहां पर दिनेश वर्मा की मृत्यु हो गई है। इसकी रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 458/2024 धारा 105 ,123 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुयए आरोपी राजेश मिश्रा को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर सर्दी , खांसी कफ ठीक होने के नाम पर दिनेश वर्मा , मोहन धीवर एवं राहुल वर्मा को आयुर्वेद दवाई के नाम पर जहरीला तरल पदार्थ देना स्वीकार किया गया , जिससे दिनेश वर्मा की मृत्यु एवं दो व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ गये। प्रकरण में धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना लवन पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में लवन पुलिस थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 


गिरफ्तार आरोपी - 


राजेश मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी राधा विहार कॉलोनी बलौदाबाजार , थाना - सिटी कोतवाली , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad