विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधानसभा सदस्यता की दिलाई शपथ
तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने नई जिम्मेदारी के लिए सुनिल सोनी को दी बधाई
रिपोर्टर अजय नेताम
तिल्दा नेवरा: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर तिल्दा नेवरा भाजपा नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने श सोनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।
विधायक सुनील सोनी ने शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और उनकी सेवा में समर्पित रहूंगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.