Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 12, 2024

आईजी अमरेश मिश्रा ने ली रेंज के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक

 आईजी अमरेश मिश्रा ने ली रेंज के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - आईजी अमरेश मिश्रा रायपुर रेंज द्वारा आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में  रेंज के जिलों के महिला थाना / सेल एवं अजाक थाना के पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में जिला रायपुर , महासमुंद , बलौदाबाजार , धमतरी एवं गरियाबंद के राजपत्रित अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुये। बैठक में अनुसूचित जाति , जनजाति वर्ग से संबंधित एवं महिला संबंधी लंबित अपराध एवं शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को कुशल पर्यवेक्षण कर एवं प्रबंधन क्षमता विकसित कर अपराध एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने , परिवार परामर्श केन्द्र में शिकायतों के सार्थक एवं शीघ्र निराकरण हेतु तकनीकी संसाधनों जैसे वीडियो कांफ्रेसिंग आदि का उपयोग कर अन्य राज्यों या दूरस्थ स्थानों में निवासरत पक्षों को शामिल कर परामर्श कराये जाने निर्देशित किया गया। शिकायत जाँच एवं परामर्श की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। महिला सेल के अधिकारियों को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने , अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने एवं शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। जाँचकर्ता अधिकारी को शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान का दृष्टिकोण रखते हुये आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ित महिलाओं एवं अनुसूचित जाति , जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को यथाशीघ्र राहत राशि प्राप्त हो इस हेतु सार्थक पहल करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad