Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 27, 2024

धान खरीदी केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा -अपर कलेक्टर उपार्जन केन्द्र साल्हेवारा, बकरकट्टा व रामपुर का किया निरीक्षण

 धान खरीदी केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा -अपर कलेक्टर



उपार्जन केन्द्र साल्हेवारा, बकरकट्टा व रामपुर का किया निरीक्षण


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से शुरू हो गया है। जिसके तहत जिले में भी 51 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सहूलियत और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने साल्हेवारा, बकरकट्टा व रामपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद धान विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा की। अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने खरीदी केंद्र पर नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा लाए गए धान की नमी का सही तरीके से परीक्षण किया जाए और किसी भी किसान को अनुचित कारणों से लौटाया न जाए। उन्होंने कहा कि नमी की जांच और धान की तौल में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान खरीदी की अब तक की स्थिति, किसानों की संख्या, टोकन जारी करने की प्रक्रिया और खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad