रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
मनीष वर्मा बने भगवा कट्टर हिंदू सेना संगठन के प्रदेश सचिव।
खरोरा---
अमृत धारा रक्तदाता समूह के संचालक एवं समाजसेवी मनीष वर्मा को भगवा कट्टर हिंदू सेवा संगठन के प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह राजावत एड जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सचिव मानस वर्मा जी की अनुशंसा पर उन्होंने नियुक्ति किया गया है यह भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद वर्मा के सुपुत्र है इन्होंने स्वयं 63 बार रक्तदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है एवं रक्तदान के लिए लोगों में जागरूकता लाकर सैकड़ो बार निशुल्क रक्तदान करवाया है जिस वजह से क्षेत्र में उनकी काफी लोक प्रियता बनी हुई है राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए हिंदू धर्म की रक्षा एवं संगठन की मजबूती में अपनी भागीदारी की जिम्मा उठाने के वचन के साथ उन्होंने यह पद स्वीकार किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.