Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 21, 2024

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा धान खरीदी के सीजन में किसान भाइयों को साईबर ठगी से बचने के लिए किया जा रहा है लगातार सतर्क

 जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा धान खरीदी के सीजन में किसान भाइयों को साईबर ठगी से बचने के लिए किया जा रहा है लगातार सतर्क




सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


 बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र आदि में लगाया जा रहा है, सायबर ठगी के संबंध में जागरूकता पाम्पलेट


वर्तमान समय में साइबर ठगों द्वारा, ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयोजन उपयोग में लाए जा रहे हैं, जिसके तहत लोक-लुभावने स्कीम वाले मैसेज, लॉटरी सिस्टम, बड़ी इनामी राशि जितने एवं अन्य शासकीय योजनाओं के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सायबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों द्वारा फैलाए गए साइबर जाल से बचने के लिए जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत धान खरीदी के इस सीजन में किसान भाइयों को साइबर ठगी से बचाने के लिए लगातार सतर्क किया जा रहा है। किसानी सीजन मे ठगों द्वारा धान बिक्री रकम लेने, बोनस राशि देने, केवायसी एवं अन्य शासकीय योजनाओं का फर्जी नाम आदि लेखकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, जिनसे बचाव हेतु पुलिस टीम द्वारा जिले के विभिन्न बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र आदि में किसान भाइयों की जानकारी के लिए जागरूकता पाम्पलेट चिपकाया जा रहा है। उक्त पाम्पलेट में साइबर ठगी कैसे होता है एवं उनसे किस प्रकार से सावधान रहकर बचा जा सकता है, तत्संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की आप सबसे अपील साइबर ठगी से बचे सदा सतर्क रहे।

#balodabazardistrict #cgdpr #ChhattisgarhPolice #Dial112

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad